करसोग तहसील के सांविधा पंचायत के जागृति महिला मंडल ने पेश की मिसाल,खुद घास काटकर भेजा सुनी गौ सदन।

दैनिक हिमाचल न्यूज//करसोग:- इन्सान की सहायता करने को तो कई संस्थायें व व्यक्गित रूप से कई लोग सामने आते हैं लेकिन बात यदि बेसहारा पशुओं की करें,तो उनकी सहायता को आगे आना निःसन्देह एक पुनीत कार्य होगा । ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है मंडी जिला की करसोग तहसील की सांविधा पंचायत के जागृति महिलामंडल की महिलाओं ने।

महिला मंडल की हर महिला ने अपने व्यस्तम समय से समय निकाल कर न केवल घास काटकर एकत्र किया बल्कि सुन्नी के गौसदन में भी बेसहारा गायों के लिए घास पंहुचाया। महिला मंडल की महिलाओं द्वारा गौसदन में बेसहारा गायों के लिए 400 गठठी हरा घास दिया गया।

महिला मंडल की सचिव सत्या वर्मा ने बताया कि सुन्नी में बेसहारा गायों के लिए बनाया गया गौसदन पिछले कई वर्षाें से बेसहारा गायों के लिए ढाल बना है। महिला मंडल ने भी घास एकत्र कर गौवंष की रक्षा को सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी गोवंष व बेसहारा पशुओं की सहायता के लिये जागृति महिला मंडल प्रयासरत रहेगा। वहीं गौसदन के सदस्य तोताराम ने महिला मंडल से आग्रह किया कि अन्य स्थानों पर भी गौसदन बनाये जायें ताकि बेसहारा पशुओं को आश्रय मिल सके।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page