दाड़लाघाट की श्रुति शर्मा का हिमाचली गीत”घगरु” मचा रहा धूम

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- दाड़लाघाट की श्रुति शर्मा का “घगरु” हिमाचली गीत रिलीज हो गया है और यह गीत खूब धूम मचा रहा है।

इस वीडियो गीत को श्रुति शर्मा के आधिकारिक पेज यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

गायिका श्रुति शर्मा ने अपनी आवाज के जादू से हिमाचली गीत के इस एल्बम “घगरू” को बखूबी निखारा है।इसके अलावा वीडियो में करतब हनी बनी और श्रुति शर्मा ने किया है।नवीन नेगी और राजेश गंधर्व के द्वारा संगीत को मधुर स्वरों में पिरोया है।गीत में मिक्स एंड मास्टर नवीन नेगी,गीत एवं संगीतकार अंकित चौहान,मेकअप आर्टिस्ट हर्षा शर्मा,सहगान सपना गंधर्व,नवीन नेगी व राजेश गंधर्व के सहयोग से किया है।

जबकि वीडियो फिल्माकंन मिंक्स मीडिया क्रिएशन,डीओपी आकाश सूद और राजीव रघुवंशी,गीत में कोरियोग्राफर चेतन राघव,प्रस्तुति लकी चंदला व डायरेक्टर मिंक्स चांदला के द्वारा की है।गीत निर्माता हंसराज शर्मा और सुनीता शर्मा है।गायिका श्रुति शर्मा ने कहा कि यह हिमाचली गीत “घगरु” एक पति और पत्नी के रिश्ते की कहानी को छोटी सी लड़ाई,प्यार और भावनाओं के साथ शूट किया है।श्रुति शर्मा को विश्वास है कि दर्शक इस खूबसूरत वीडियो गीत को देखकर उसे पहले से बढ़कर प्यार व आशीर्वाद देंगे।श्रुति शर्मा संगीत की दुनिया में इस कामयाबी हेतु अपने गुरुओं व माता पिता को पूर्ण श्रेय देती है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page