कर्नल धनीराम शांडिल को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर पेंशर्नज ने जताई खुशी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- सोलन विधानसभा के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर पेंशर्नज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सोलन ने खुशी जताई है। गौर हो कि डॉ शांडिल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व श्रम एवं रोजगार मंत्री बनाया गया है।

पेंशर्नज संघ ने डा. धनीराम शांडिल को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। प्रेस को जारी बयान में पैंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सोलन के जिलाध्यक्ष केडी शर्मा ने कहा कि डा. कर्नल धनीराम शांडिल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से जिला सोलन का मान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि डा. धनीराम शांडिल ईमानदार और साफ सुथरी छवि के नेता है और वे जमीन से जुड़े नेता है। उन्होंने कहा कि डा. शांडिल ने पूर्व में सांसद रहते हुए भी शिमला संसदीय क्षेत्र में विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं। सोलन निर्वाचन क्षेत्र से डा. धनीराम शांडिल तीसरी बार विधायक चुने गए हैं और दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डा. धनीराम शांडिल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों का मंत्री बनाया है। केडी शर्मा ने दून निर्वाचन क्षेत्र के विधायक चौधरी रामकुमार और अर्की निर्वाचन क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी को मुख्य संसदीय सचिव बनने पर भी खुशी जाहिर की है और इस नियुक्त पर उन्हें बधाई दी है। उधर पैंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाईऔर पट्टा बरावरी के अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने डा. कर्नल धनीराम शांडिल को कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि डा. धनीराम शांडिल के कैबिनेट मंत्री बनने से जिला सोलन में विकास को गति मिलेगी।

पूर्व में भी मंत्री रहते हुए डॉ शांडिल ने सोलन निर्वाचन क्षेत्र सहित समूचे प्रदेश में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ओपीएस को बहाल कर कर्मचारियों की दशकों पुरानी मांग को पूर्ण कर इस वर्ग का विश्वास जीता है। उन्होंने कर्नल धनीराम शांडिल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। डा. धनीराम शांडिल को बधाई देने वालों में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केवल राम, जगदेव गर्ग महासचिव, प्रेमचंद कश्यप कोषाध्यक्ष, रोशन लाल कौंडल मुख्य सलाहकार, हरदेव गर्ग मुख्य ऑडिटर, जगदीश शर्मा मुख्य कानूनी सलाहकार, खेमचंद ठाकुर उपप्रधान, दूनीचंद ठाकुर उपप्रधान, दीनानाथ गर्ग कानूनी सलाहकार, महमूद वेग उपप्रधान, ख्याली राम संयुक्त सचिव, शीला उपप्रधान महिला विंग, बीरबल परिहार उपपप्रधान, चेतराम संगठन सचिव, संतोष संगठन सचिव, गीता देवी संगठन सचिव, सीस राम संगठन सचिव, बिशन दास संगठन सचिव, नेकराम कौंडल संगठन सचिव आदि शामिल हैं। यह जानकारी संगठन के जिला मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने दी है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page