ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- बाघल प्रेस क्लब अर्की के चुनाव वरिष्ठ पत्रकार एवं उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्की सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। जिसमे सर्व सम्मति से सुरेंद्र शर्मा को चीफ पैटर्न, अजय गुप्ता को अध्यक्ष,केशव वशिष्ठ को मुख्य सलाहकार एवम मार्गदर्शक मनोनीत किया गया।
वहीं योगेश शर्मा को सचिव, योगेश चौहान को कोषाध्यक्ष और राजेश गुप्ता को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त नीरज गुप्ता,शहनाज भाटिया, मनोज भार्गव, राकेश कुमार,आशीष गुप्ता,राकेश अत्री, हरीश शर्मा,चेतन ठाकुर,विनोद शर्मा व राजेन्द्र शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सभी का सहयोग के लिये धन्यवाद किया।