संजय अवस्थी को मुख्य संसदीय सचिव बनाये जाने पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी उन्हें शुभकामनाएं

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- हिमाचल प्रदेश सरकार में अर्की विधानसभा के विधायक संजय अवस्थी को मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा मुख्य संसदीय सचिव बनाये जाने पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश ने शुभकामनाएं दी है। शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव सचिव जोगिंदर ठाकुर ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को यह गौरव दिलाने के लिए शिक्षक संघ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हैं और संजय अवस्थी को हार्दिक बधाई देते हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि ओपीएस की बहाली के लिए प्रदेश की सरकार जल्द ही पहली ही कैबिनेट में अमलीजामा पहनाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ भविष्य में भी समय-समय पर प्राथमिक शिक्षकों की मांगो को संजय अवस्थी के माध्यम से प्रदेश सरकार तक पहुंचाते रहेगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page