ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- जिला शिमला के अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़ई के गांव चमरोग में नव श्रृंखला निर्माण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कृष्ण लाल को अध्यक्ष, संजय कुमार को उपाध्यक्ष विजय कुमार को महासचिव,विनोद को संयुक्त सचिव और अजय कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं जगदीश चौधरी को समिति का सलाहकार चुना गया। बिट्टू ,चेतराम, सतपाल, मदन, और अजय कुमार को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/kmc_20230111_152657-1-1024x768.jpg)
समिति के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी के साथ मिलकर गांव में समय -2 पर कई तरह की गतिविधियों को आयोजित करने का प्रण लिया।
समति ने निर्णय लिया कि शीघ्र ही गांव में एक रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जाएगा। इस दौरान सभी सदस्यों ने नशे के खिलाफ़ भी एक जागरूकता अभियान छेड़ने का प्रण लिया ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/Screenshot_2021_1018_005109-1.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/15903198607853592182597401847613-1-1.png)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)