ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) देवभूमि जनहित पार्टी की बैठक शिव मंदिर दाड़ला में हुई।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरुण गौतम ने की।बैठक में प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।संगठन अध्यक्ष कृष्ण चंद भट्टी ने बताया कि बैठक में पार्टी का प्रचार अभियान सुचारू रूप से चलाने के लिए विचार विमर्श किया गया और समस्त लोगों से प्रचार के लिए जनसंपर्क में साथ चलने के लिए आग्रह किया गया।इस दौरान कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीद वीर सपूतों के शौर्य को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर,प्रदेश सचिव जयदेव सिंह ठाकुर,अरुण कुमार गौतम,पवन कुमार,हंसराज,प्रदीप ठाकुर,अमित ठाकुर,नरेश ठाकुर,कृष्ण लाल ठाकुर,बलदेव राज,धर्म सिंह,अशोक ठाकुर,हरीश कुमार,धर्म सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
