पानी के लिए मचा हाहाकार, लोगों को दूर-दूर जाकर पानी ढोकर लाना पड़ रहा।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) दाड़लाघाट के कोटला पुजारिया तथा पारनु पंचायत के कनोह गांव के लोग कई दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं,इन लोगों ने कई कई मर्तबा अपनी परेशानी की गुहार जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता,सहायक अभियंता इत्यादि अधिकारियों से लगाई,यही नहीं इन लोगों ने मुख्यमंत्री शिकायत कक्ष 1100 नंबर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन 15 -20 दिन बीत जाने के बाद अभी तक ये लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं।दोनों गांव वासियों का कहना है कि कहीं से भी अभी तक उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दे रही है।गौरतलब है कि इन दोनों गांव को विभाग ने गम्भरपुल पेयजल योजना से जोड़ रखा है और विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्थानीय जल स्रोत गर्मी के कारण सूख गए हैं तथा गंभर पुल पेयजल योजना पर्याप्त वोल्टेज न होने के कारण हांप गई है।कोटला गांव के निवासी कहते हैं कि उन्होंने 15 दिन पहले इस बारे शिकायत दर्ज करवाई थी 15 दिन में केवल 2 बार उन्हें मामूली पेयजल सप्लाई की गई है।उधर कनोह वासी कहते हैं कि लगभग 1 माह से उनके गांव में पानी की सप्लाई नहीं हुई है और उन्हें दूर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।कोटला पुजारिया गांव की महिला मंडल प्रधान मीरा शर्मा,अर्चना,निशा,लीला,निर्मला,सीमा,राजू,अनिल,रजनीश,वीरेंद्र इत्यादि का कहना है कि जल शक्ति विभाग को बार-बार दूरभाष से लिखित शिकायत देने के बाद भी इस समस्या का समाधान करने के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।उन्होंने सरकार व विभाग से इस समस्या से शीघ्र निजात दिलाने के लिए गुहार लगाई है।

बाॅक्स…

जब इस बारे अधिशासी अभियंता प्रताप किस्टा जल शक्ति विभाग अर्की से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्थानीय जल स्रोत प्रचंड गर्मी के कारण सूख गए हैं,उधर गम्भरपुल पेयजल योजना बिजली की वोल्टेज कम होने के कारण पूरा भंडारण नहीं कर पा रही है जिस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है उनका कहना है कि विद्युत विभाग से इस बारे बात की जा रही है,शीघ्र ही समाधान कर लिया जाएगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page