पांच पांडवों के वाद्य यंत्रों की मधुर स्वर धुनों से भक्तिमय हुआ बाड़ीधार ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- अर्की, उपमण्डल का ऐतिहासिक बाड़ीधार स्थल बुधवार को पांच पांडवों के मिलन पर वाद्य यंत्रों की मधुर स्वर धुन से भक्तिमय हो गया । सरयांज पंचायत के बाड़ीधार में सारमा,बुईला व देवधल से युधिष्ठिर के छोटे भाईयों के रथ पहुंचने पर यहाँ मेला आयोजित किया जाता है । धार्मिक मेला होने के चलते यहां सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने अपना शीश नवाया व बाडेश्वर महादेव जी से क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की ।

कोरोना महामारी को लेकर दो वर्ष के अंतराल के बाद इस वर्ष मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया । इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 राजीव सैजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । उन्होंने बाड़ीधार पहुंचकर बाडेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि व सुख शांति की कामना की । उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए सभी को बाड़ी मेले की बधाई देते हुए कहा कि मेले हमारी संस्कृति का हिस्सा है ।उन्होंने कहा कि मेले किसी न किसी देवी व देवताओं को आधार मानकर व श्रद्धा भाव से शुरू किया गया है । ऐसे आयोजनों से लोगों में आपसी भाईचारा व प्रेम बढ़ता है ।

सैजल ने कहा कि सभी लोगों को अपनी सँस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए । इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल,सरयांज पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर,एसडीएम केशव राम,भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, ज़िला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर,भुवनेश्वरी देवी,ओपी गांधी,प्रतिभा कंवर,जयनन्द शर्मा,सुरेंद्र शर्मा,संतराम कौंडल,जीतराम ठाकुर,लेखराम,सन्तोष शुक्ला,योगेश गौतम,प्रेम चोपड़ा,दलीप पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page