स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 राजीव सैजल ने किया पीएचसी सरयांज शिलान्यास ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- अर्की,प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरयांज का शिलान्यास व राजकीय माध्यमिक पाठशाला सरयांज में निर्मित दो कमरों का लोकार्पण किया । डॉ राजीव सैजल ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि सरयांज में बनने वाली पीएचसी के लिए 2 करोड़ रुपये सरकार के द्वारा खर्च किए जाएंगे । वहीं इसके कार्य को तय समयावधि में पूरा किया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाया का रहा है । सैजल ने कहा कि इस देश को आजाद करवाने में जिन स्वतंत्रता सेनानियों व महान विभूतियों ने बलिदान दिया है उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है हमें उनका स्मरण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस देश निर्माण में किसान,मजदूर आम नागरिक,बागवान सहित अन्य का एक बड़ा रोल है । जिनके प्रयासों से देश निरंतर प्रगति के पथ पर चल रहा है ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page