17 जून को लग पंचायत में होगा ₹ 7 लाख 25 हजार का दंगल ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- अर्की, अर्की उपमंडल में कुशतियों व मेलों दौर जारी है । इसी कड़ी में उपमंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लग के गांव सूण में शुक्रवार, 17 जून को 7 लाख 25 हजार रुपये के एक विशाल दंगल का आयोजन होगा । एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए दंगल समीति के सदस्य संजीव कुमार ने बताया कि समिति द्वारा इस विशाल दंगल में तीन मालियां रखीं गई हैं ।

जिसमें सबसे छोटी माली में 91 सौ रुपये व चांदी का कंगन, दूसरी माली में 15 हजार रुपये व चांदी का कंगन तथा तीसरी बड़ी माली में लगभग 21 हजार रुपये व चांदी का कंगन विजेता पहलवान को दिया जायेगा । उन्होंने बताया कि दंगल समीति का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page