
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) पर्यावरण दिवस पर नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन के छात्रों ने लोगों को जागरूक किया।पर्यावरण से संबंधित इस कार्यक्रम द्वारा छात्रों ने लोगों को जागरूक किया।मुख्याध्यापक श्याम लाल रनोट ने बच्चों को प्रार्थना सभा में पर्यावरण के संरक्षण की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हम पर्यावरण को स्वच्छ रखकर ही स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं।इसके बाद बच्चों ने पर्यावरण के उपर भाषण दे कर उसे स्वच्छ रखने की बातें बताई।मुख्याध्यापक श्याम लाल रनोट ने बताया कि इस अवसर पर इंटर हाउस कम्पिटीशन करवाया गया जिसमें पेंटिंग,स्लोगन लेखन,भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।साथ ही एनएसएस वालंटियर्स और एनसीसी कैडेट्स ने स्कूल से पसल गांव तक रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्कूल का पूरा स्टाफ शामिल रहा।





