ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- अर्की,उपमण्डल के बागा मांगल में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । रतन सिंह पाल का यहाँ पहुंचने पर स्थानीय जनता ने जोश पूर्वक उनका स्वागत किया ।

इस मौके पर मुख्यतिथि ने बागा में उप स्वास्थ्य केन्द्र को अपग्रेट कर पीएचसी व बेरल में नए पटवार सर्कल मिलने को लेकर लोगों को बधाई दी । इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों की जन समस्याओं को भी सुना व उन्हें जल्द दूर करने का आश्वासन दिया ।





