
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) संगीत की दुनिया में दाड़लाघाट के साथ लगते गांव चंडी कश्लोग के रहने वाले उभरते हुए गायक कलाकार भारती व लकी का दूसरा भजन “अपनी ज्योति का कर दो उजाला” रिलीज हो गया।गांव चंडी कश्लोग के रहने वाले भारती व लकी ने अपनी सुरीली आवाज से इस भजन को सजाया है,जबकि भजन को मास्टर सुरेश ने संगीतबद्ध किया है।जबकि बलदेवराज ने इस भजन को लिखा है।गांव चंडी कश्लोग के रहने वाले भारती व लकी के कलाकारों ने कहा कि सफलता को हासिल करने के लिए पूरी जनता के साथ की जरूरत है।उन्होंने कहा कि संगीत की दुनिया में नाम कमाना उनका सपना रहा है,जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।भारती व लकी ने बताया कि ये दूसरा मौका है जो उन्हें “अपनी ज्योति का कर दो उजाला” का भजन में कार्य करने का मौका मिला।







