ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
(अर्की) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की मासिक बैठक 3 जून हो लोक निर्माण विभाग अर्की के विश्राम गृह में आयोजित की जाएगी । जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस अरकी के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने कहा कि 2 जून को होने वाली मासिक बैठक इस बार सार्वजनिक अवकाश होने के चलते 3 जून को अर्की में आयोजित की जाएगी ।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी विशेष तौर पर उपस्थित होंगे । उन्होंने कहा कि इस बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती सहित कई अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी । उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो से बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है ।



