दाड़लाघाट अम्बुजा चौक पर बना ई-टॉयलेट अपनी दशा के बहा रहा आंसू।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) अम्बुजा चौक दाड़लाघाट में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ई-टॉयलेट अपनी दशा आंसू बहा रहा है।ई-टॉयलेट में एक तरफ तो ताला लटका है तो दूसरी तरफ शौचालय का दरवाजा भी टूट गया है,साथ ही अंदर व बाहर गंदगी का अंबार है।वही,लाखों रुपये की कीमत से बनाया गए ई-टॉयलेट में साफ सफाई के अभाव में खंडहर में तब्दील हो गया।ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2017-2018 में लाखों की लागत से स्वच्छ ई-टॉयलेट बनाया गया था जो रखरखाव के अभाव में आज खण्डहर में तब्दील हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ई-टॉयलेट पर काफी समय से ताला लटका है,जिससे स्थानीय लोगो,दुकानदारों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं।लोगों का कहना है कि उन्हें शौचालय जाने के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है।स्थानीय लोगो मे समाजसेवी अनिल गुप्ता, मोनू,मदन,सत्यापाल,रमेश,रोहित,मोहित,सनी ने कहा कि अम्बुजा चौक के पास बने शौचालय के बंद होने पर बाहर से आने वाले लोगों,दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और लोगों को बिना शौचालय के खुले में ही शौच करने को मजबूर होना पड़ रहा है।लोगों ने प्रशासन व पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि जल्द इस ई-टॉयलेट को खोला जाए,ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

बॉक्स…..

जब इस बारे पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि यह ई-टॉयलेट पूर्व पंचायत द्वारा स्थापित किया गया था,लेकिन इसका टैंक जो भर चुका है इसलिए वहां पर ताला लग दिया है।जल्द ही अब इस शोचलाय को हटा दिया जाएगा व नए शोचलाय का निर्माण जल्द करवा दिया जाएगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page