27 और  28 मई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज :- हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 27 मई, 2022 को 11 के.वी. फीडर सोलन नम्बर 1, 2, 3, 11 के.वी. सराहन फीडर, राजगढ़ फीडर तथा 28 मई 11 के.वी जलापूर्ति फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी।


उन्होंने कहा कि इस कारण 27 मई, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक सोलन शहर, अप्पर बाजार, चौक बाजार, मालरोड, न्यायालय परिसर, एम.ई.एस क्षेत्र, क्लीन, सन्नी साईड, राजगढ़ रोड़, जोणाजी रोड़, मोहन पार्क, शिल्ली रोड़, मधुबन कॉलोनी, शामती, डिग्री कॉलेज, सूर्या विहार, खुंडीहार, ऑफिसर कॉलोनी, कशिश अपार्टमेंट, तहसील कार्यालय, कोटलानाला, धोबीघाट, डमरोग, शूलिनी नगर, शक्ति नगर, चेस्टर हिल्ज, क्षेत्रीय अस्पताल, उपायुक्त कार्यालय, कथेड़, सोलन बाईपास, पुलिस लाईन एवं आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


उन्होंने कहा कि 28 मई, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक जौणाजी, दमकड़ी, अश्वनी खड्ड, शिल्ली, फ्लाई, कलोग, उपायुक्त निवास, बजरोल, नडोह, कालाघाट, एनआरसीएम, कुल्जा उद्योग, करोल विहार, फोरेस्ट कालोनी, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, फ्रेंडर्ज कालोनी, चम्बाघाट चौक एवं आस पास क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में निर्धारित समय तथा तिथि को बदला जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
.0.

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page