लक्ष्य कान्वेंट स्कूल मन्जयाट में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- लक्ष्य कान्वेंट स्कूल मन्जयाट में राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस मनाया गया ।

इस अवसर पर सभी छात्रों को राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस के बारे में डा. कुसुम गुप्ता प्रधानाचार्या तथा कुमारी अंजली विज्ञान अध्यापिका , श्रीमती कल्पना शुक्ला, श्रीमती रजनी गर्ग ने जानकारी दी तथा कृमि निवारण दवाई क्यों आवश्यक है तथा इसका क्या महत्व है , इसके बारे में विस्तार से समझाया गया ।

तत्पश्चात अध्यापकों के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग तथा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी लगभग 143 छात्रों को कृमि निवारण दवाई खिलाई गई । इस अवसर पर सभी अध्यापकों व डॉ पी एल गुप्ता ने भी अपने विचार रखे तथा छात्रों को दवाई खाने के लिए प्रेरित किया एवं मैडिकल विभाग व आशा कार्यकर्ताओं का इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page