28 एवं 29 मई को को होगा जिला स्तरीय चंडी मेले का विशाल आयोजन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- सोलन जिला के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंडी में दो वर्षों बाद चंडी मेले का आयोजन बहुत हर्षोल्लास और उमंग के साथ माँ चंडी के प्रांगण में 28 एवं 29 मई को आयोजित किया जाएगा । यह जिला स्तरीय मेला दो वर्ष के कोविड-19 की वजह से आयोजित नहीं किया जा सका था । इस बार स्थिति सामान्य होने पर इस मेले का विशाल आयोजन किया जा रहा है।

माँ चंडी मेले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मेला कमेटी के प्रधान रमेश पडयार, मां चंडी मंदिर समिति के प्रधान चंद्र मोहन शर्मा एवं ग्राम पंचायत चंडी के प्रधान बलवंत ठाकुर ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय जिला स्तरीय मेले का शुभारंभ 28 मई शनिवार को प्रातः 9:30 बजे माँ चंडी की विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया जाएगा।

मेले के शुभारंभ कार्यक्रम के में जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठाकुर एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी उपस्थित रहेगी । इसके उपरांत विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा दी जाएगी ।28 मई शनिवार को इस मेले एवं कुश्ती दंगल के अवसर पर मुख्य अतिथि स्थानीय दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी रहेंगे । उस दिन शाम को 7:00 बजे महामाई के गुणगान के लिए जागरण चौकी का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा रविवार 29 मई को बड़े मेले एवं विशाल कुश्ती दंगल के अवसर पर मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी हिमाचल प्रदेश रहेंगे l इस मेले की प्रतिष्ठित कुश्ती प्रतियोगिता में देश एवं प्रदेश के प्रमुख पहलवान भाग ले करके अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे lइस दिन संध्या सांस्कृतिक* कार्यक्रम में प्रदेश एवं देश के जाने-माने कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां एवं झलकियां प्रस्तुत की जाएगी lइस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल हिमाचल प्रदेश रहेंगे l इस मेले में कुश्ती एवं खेलकूद प्रतियोगिता में आकर्षक इनाम एवं पुरस्कार रखे गए हैं l इस दिन हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा अपनी मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएगी l

इस जिला स्तरीय दो दिवसीय मेले में आयोजित की जाने वाली खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश एवं प्रदेश के जाने-माने खिलाड़ी, कलाकार एवं पहलवान इस मेले में भाग लेंगेl इस मेले में दोनों दिन 28 और 29 मई को सभी श्रद्धालुओं को मेला कमेटी के द्वारा को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है l इस पारंपरिक, पावन एवं जिला स्तरीय मेले में आसपास के क्षेत्र एवं प्रदेश के हजारों लोग भाग लेकर के इस मेले की शोभा बढ़ाते हैं एवं मां चंडी के चरणों में मत्था टेकते हैं एवं अपनी नई तैयार हुई रवि फसल का कुछ हिस्सा मां के चरणों में समर्पित करते हैं l यह मेला कई वर्षों से मां चंडी के प्रांगण में हर वर्ष 15 एवं 16 ज्येष्ठ मास को आयोजित किया हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ जाता है l स्थानीय प्रशासन, मेला कमेटी, मंदिर समिति एवं ग्राम पंचायत चंडी ने इस मेले मे भाग लेने वाले सभी लोगों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिए इसके सुचारू एवं व्यवस्थित प्रबंधन की व्यवस्था की हैl

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page