मांजू में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि दिवस

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू में वीरवार को राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को नोडल ऑफिसर ज्योतिका कौशल द्वारा कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई गयी।

कौशल ने अपने सम्बोधन में कृमि संक्रमण के कारण व इससे बचाव के बारे में सभी बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आशा कार्यकर्ता प्रोमिला पंवर भी विशेष रूप से उपस्थित रही। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को हैंडवाश की सही विधि के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान विद्यार्थियों के कनिष्ठ वर्ग से किंजल,धैर्य और संजना व वरिष्ठ वर्ग में गौरव, रोहित और रजत ने हैंडवाश की विधि का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय की प्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को सफाई व अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी भी उपस्थित रहें।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page