ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- अर्की,पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए दो एजेंटो के शिमला के घणाहट्टी में उद्योग है । उन्हें विगत शनिवार को अर्की से गिरफ्तार किया गया था । इन्हें गिरफ्तार करने के बाद कि गई पूछताछ में मामले में कई अन्य लोगों के नामों का खुलासा किया है । जिनकी भी जल्द गिरफ्तारियां होना तय है ।

इस बारे एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा का कहना है कि कुछ दिनों पहले पानीपत से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसके साथ अर्की के रहने वाले अर्की के रहने वाले घणाहट्टी (शिमला) के दो उद्योगपति एजेंट के रूप में कार्य कर रहे है । दोनों का काम पैसा इकट्ठा करना था । इन्होने अभ्यर्थियों से 3-3 लाख रुपये की नकदी ली और ऑनलाइन पैसे खाते में डलवाए थे ।



