जीडीसी दाड़ला में वेतनमान से संबंधित मांगे पूरी ना होने पर कॉलेज प्राध्यापक बैठे अनशन पर।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई यूजीसी वेतनमान संबंधित मांगे ना पूरी होने पर पूरा दिन अनशन पर रही।इस दौरान सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तथा 2 बजे से 5 बजे तक की शिफ्ट में होने वाले परीक्षा के बावजूद प्राध्यापक ड्यूटी के साथ-साथ अनशन पर रहे।जबकि खाली पेट रहकर सारा दिन ड्यूटी दी गई।स्थानीय इकाई के प्रधान सुरेश तथा सचिव संदीप ने बताया कि सरकार के द्वारा उनकी मांगों को पूरा न करने की वजह से वह रोष में है तथा अपने रोष को प्रदर्शित करने के लिए यह भूख हड़ताल की गई है।हालांकि इस दौरान बच्चों के पेपर नियमित होते रहे।स्थानीय इकाई सदस्यों में डॉक्टर विश्वज्योति,रवि अजय के द्वारा बताया गया कि उनकी मांगे पूरी ना होने के कारण उन्हें मानसिक प्रताड़ना को सहना पड़ रहा है।स्थानीय इकाई के द्वारा बताया गया कि एचजीसीटीए के निर्देशों के अनुसार कल से 12:30 बजे से 1:30 बजे तक एक घंटा धरने का अनुसरण किया जाएगा।कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार भी इस अनशन में शामिल रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page