राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी के साथ लगते जंगल में लगी भयंकर आग,समय रहते पाया काबू,प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने दी जानकारी।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी के साथ लगते जंगल में भयंकर आग लगने से समय रहते उपमंडलाधिकारी,पाठशाला प्रशासन एवं फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बचाया जान मान एवं संपत्ति का नुकसान।प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया की रात्रि 10:57 पर उन्हें पाठशाला के चौकीदार धनीराम का फोन आया और सूचना मिली की पाठशाला के साथ लगते जंगल में भीषण आग लगी हुई है और बड़ी तेजी से पाठशाला की तरफ बढ़ रही है।प्रधानाचार्य ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के लीडिंग फायरमैन राजेंद्र को दी,जिन से पता चला कि उन्हें इस बाबत सूचना स्थानीय लोगों से भी मिल चुकी है और उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया है।प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दूरभाष पर इस अग्निकांड की सूचना उपमंडल अधिकारी नागरिक केशव राम को भी तुरंत दूरभाष पर दी और इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपमंडल अधिकारी नागरिक ने आगे टीम को एक्टिवेट किया।प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता स्वयं भी 11:15 पर पाठशाला पहुंच गए।उनके पहुंचने से पहले ही फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काफी काबू पा लिया था और उनका प्रयास जारी था।फायर ब्रिगेड की टीम में सोमराज वर्मा वनरक्षक,प्रेमलाल फायरमैन,टेकचंद वन कर्मचारी,खेमराज गृहरक्षक,धर्मेंद्र कुमार गृह रक्षक और पाठशाला के चौकीदार धनीराम ने पूरी मुस्तैदी से रात्रि 2:00 बजे तक आग पर काबू पाया और इस प्रकार जान-माल और पाठशाला की संपत्ति को नुकसान होने से बचाया गया।गौरतलब है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी का भवन सरकारी जंगल के साथ लगता है और कभी भी जंगल में आग की वजह से पाठशाला को भारी नुकसान हो सकता है।अत: वह विभाग एवं प्रशासन से मांग करते हैं कि पाठशाला में  फायर लाइन बिछाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और पाठशाला की जान-माल और संपत्ति के नुकसान को बचाया जा सके।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page