जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सन्याड़ी मोड व नवगांव पंचायत का विधायक संजय अवस्थी ने किया दौरा,सुनीं लोगों की समस्याएं।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) अर्की के  विधायक संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत सन्याडी मोड के गांव बडाल व नवगांव क्षेत्र के  गांव का दौरा कर आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए।वहीं विधायक ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान शाम को नवगांव में पहुंच कर लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।जहां लोगों ने क्षेत्र में आय दिन हो रही पानी की समस्या बारे विधायक को अवगत करवाया।जिसे संज्ञान में लेते हुए विधायक ने मौके से ही विभागीय अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द इन गांवों में आ रही पेयजल समस्या को दरुस्त करने बारे कहा।वहीं ग्रामीणों ने नवगांव से त्रिवेणीघाट सड़क बनाने व चौड़ीकरण कराने की मांग विधायक के समक्ष रखी।विधायक संजय अवस्थी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि मैं क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं की निदान को लेकर हमेशा प्रयासरत हुं।क्षेत्र की हर समस्याओं को विधानसभा के पटल पर मजबूती के साथ रख रहा हूं।क्योंकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता है।उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों हेतु करीब तीन लाख रुपए देने की भी घोषणा की।इस मौके पर पंचायत उप प्रधान चुनीलाल गौतम,पूर्व उप प्रधान कमलेश ठाकुर,वार्ड सदस्य सीता,वीना देवी,जगत राम ठाकुर,गोविंद पंचडू,सुमन गौतम,दाडलाघाट पंचायत के पूर्व उप प्रधान राजेश गुप्ता,मण्डल युवा कांग्रेस के अध्य्क्ष हेमंत वर्मा,राजेंद्र रावत,नरेश अवस्थी सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page