21 मई को होगा घोड़ियां देवी मंदिर कुनिहार के प्रांगण में जागरण ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

कुनिहार, कोरोनाकाल की लंबी अवधि के बाद घोड़ियां देवी मंदिर कुनिहार के प्रांगण में जागरण का आयोजन 21 मई को करवाया जा रहा है।अनवरत हर वर्ष होने वाले इस जागरण पर भी कोरोना की छाया पड़ गई थी। 21 मई को लंबी अवधि के बाद एक बार पुनः घोड़ियां देवी परिसर में जागरण में महामाई का गुणगान किया जाएगा।

जागरण आयोजन समिति के सदस्य पवन ठाकुर व कौशल्या कंवर ने बताया कि करीब दो वर्ष के बाद घोड़ियां देवी परिसर में जागरण का आयोजन किया जा रहा है। अर्की उपमंडल के मांजू से भद्रकाली जागरण मंडली मां भगवती का गुणगान भव्य झांकियों के साथ करेगी।

जागरण आयोजन समिति घोड़ियां देवी ने इस भव्य जागरण कार्यक्रम में सभी क्षेत्र वासियो से अपनी हाजरी भरने की अपील की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page