ब्यूरो ,दैनिक हिमाचल न्यूज :- आखिरकार तीन महीने बाद अर्की उपमंडल को नए एसडीएम मिल गए है। इसको लेकर आज प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि केशवराम इससे पूर्व एसी टू डीसी कुल्लू कार्यरत थे। वहीं वे इससे पूर्व अर्की में नायब तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है।



