खाद्य वस्तुओं के परिवहन/ढुलान हेतु मोहरबंद निविदाएं 31 मई तक आमंत्रित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेन्द्र धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च 2023 तक की अवधि के लिए या आगामी वर्ष 2023-24 की निविदा स्वीकृत होने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक बिक्री केन्द्रों/गोदाम नालागढ़ व रामशहर से सम्बद्ध उचित मूल्य की दुकान तक विभिन्न खाद्य वस्तुओं के परिवहन/ढुलान के लिए मोहरबंद निविदाएं पुनः उनके कार्यालय में 31 मई, 2022 को पूर्वाहन 12.00 बजे तक प्राप्त हो जानी चाहिए।


उन्होंने बताया कि प्राप्त निविदाओं को उसी दिन दोहपर बाद 03.00 बजे उपायुक्त/अतिरिक्त उपायुक्त के सम्मुख उनके कार्यालय में खोला जाएगा। निविदा फार्म की बिक्री 30 मई, 2022 को सांय 04.00 बजे तक की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार भारतीय खाद्य निगम के मुख्य भण्डार केन्द्र पीईजी सोलन स्थित क्यार से हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के जि़ला सोलन, शिमला व कुल्लू के विभिन्न थोक भण्डार केन्द्रों तक विभिन्न खाद्य वस्तुओं के परिवहन कार्य के लिए भी मोहरबन्द निविदा आमंत्रित की जाती है जो कि 31 मई, 2022 को पूर्वाहन 12.00 बजे तक उनके कार्यालय में प्राप्त हो जानी चाहिए तथा प्राप्त निविदाएं उसी दिन दोपहर बाद 03.00 बजे निविदादाताओं या उनके प्रतिनिधियों के सामने उपायुक्त या उनके प्रतिनिधि के सम्मुख उनके कार्यालय में खोली जाएगी। निविदा फार्म की बिक्री 30 मई, 2022 को सांय 04.00 बजे तक की जाएगी।


उन्होंने बताया कि इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदाम चम्बाघाट, कण्डाघाट, धर्मपुर, अर्की, नालागढ़ तथा रामशहर में विभिन्न खाद्य वस्तुओं के मजदूरी कार्य के लिए मोहरबन्द निविदाएं आमंत्रित की जाती है जोकि 31 मई, 2022 तक पूर्वाहन 12.00 बजे तक उनके कार्यालय में प्राप्त हो जानी चाहिए। निविदाएं उसी दिन दोपहर बाद 03.00 बजे निविदादाताओं या उनके प्रतिनिधियों के सामने उपायुक्त या उनके प्रतिनिधि के सम्मुख उनके कार्यालय में खोली जाएगी। निविदा फार्म की बिक्री 30 मई, 2022 सांय 04.00 बजे तक की जाएगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page