हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की हुई मासिक बैठक आयोजित।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक मुख्य सलाहकार कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।यूनिट अध्य्क्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई।उन्होंने बताया पंजाब पे कमीशन के अलावा 5,10,15 प्रतिशत भत्ते को बेसिक पेंशन में समलित करने बारे सरकार से आग्रह किया गया।इस मांग की आनाकानी से विद्युत परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी है।प्रेम केशव ने बताया कि बिलासपुर डिवीजन में मेडिकल बिलों का भुगताना न होना आदि बारे चर्चा की गई।बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा बोर्ड मेनेजमेंट से आग्रह किया गया की आज तक बोर्ड मेनेजमेंट जो पंजाब पे कमीशन के तहत जो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को  सुहालयित मिलनी है वे बजह रोकी गई है।इस दौरान बैठक में अन्य पहलुओं पर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर कमल ठाकुर,प्रेम केशव,जगत ठाकुर,जगन्नाथ,परस राम,सुखराम नड्डा,रमेश,जय राम,जगत,सुहारु राम,जोगिंदर सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page