पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को निःशुल्क परिवहन सुविधा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शीघ्र आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उन्हें हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने के लिए जारी किया गया अपना प्रवेश पत्र ही दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए हाल ही में कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा रद्द कर दी थी।

.0.

LIC

One thought on “पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को निःशुल्क परिवहन सुविधा

  1. अपनी नाकामी छुपाने के लिए सरकार भले ही निशुल्क यात्रा का प्रलोभन दे रही है लेकिन जवाबदेही तो फिर भी सुनिश्चित करनी ही होगी! ये मौजूदा भाजपा सरकार पर कटाक्ष नहीं बल्कि सवाल है! इस से पहले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी इसी तरह की बहुत सी खामियां पाती जाती थीं! आज उसी का नतीजा है कि उन्हें हार का सामना करना पड़ा! यदि इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो हिमाचल में तीसरा विकल्प अपने पूरे जोश के साथ मैदान में पारी खेलने के लिए तैयार बैठा है, दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों को ये कदापि नहीं भूलना चाहिए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page