कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री की उद्घाटन पट्टिका तोड़ने पर जताया रोष

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- पूर्व बीडीसी सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीडी कश्यप तथा कुनिहार इकाई के वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनीराम तनवर ने विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी में अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की उदघाटन पट्टिका को  तोड़ दिए जाने पर रोष जताया है ।

उनका कहना था कि  प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह की विकास परियाजना की उद्घाटन पट्टिका को तोड़ा जाना घटिया मानसिकता को दर्शाता है ।  कश्यप ने जिला प्रशासन से इस मामले की गहनता से जांच करने व दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की मांग की है। पूर्व बीडीसी सदस्य ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए एक विकास परियोजना की उद्घाटन पट्टिका को गंभर खड्ड पट्टाबरावरी उठाऊ पेयजल योजना की है।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह तथा पूर्व सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स द्वारा 24 मई,2016 को किया गया था।  कश्यप ने बताया कि जब 5 मई,2022 को वह शिमला जाने के लिए बस लेने हेतु सड़क खड़े थे तो उन्होंने देखा कि उद्घाटन पट्टिका टूटी पड़ी है। इस बारे में उन्होंने प्रभारी पुलिस थाना कुनिहार  को सूचित किया। साथ ही दोनों नेताओं ने मामले की गहनता से जांच की मांग की। इसके साथ ही अधिशाषी अभियंता जलशक्ति विभाग मंडल सोलन से भी आग्रह किया है कि इस उद्घाटन पट्टिका तोडऩे वाले शरराती तत्वों का पता लगाएं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाए। उन्होंने विभाग से  मांग की है कि इस उद्घाटन पट्टिका को फिर से स्थापित किया जाए ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page