
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) बुधवार को धरना प्रदर्शन की रणनीति को लेकर प्रधान ओम प्रकाश की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सूरजपुर के ग्रामीणों की बैठक हुई।बैठक में जल शक्ति विभाग कार्यालय के घेराव पर चर्चा होनी थी। प्रधान ओम प्रकाश द्वारा जानकारी दी गयी कि आज ज़ब लोग जल शक्ति विभाग कि घेराव करने कि तैयारी कर रहे थे उसी समय विभाग के कर्मचारी व अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित होकर लोगों को अवगत करवाया कि विभाग द्वारा जंहा-जंहा पेयजल कि समस्या है वंहा जल शक्ति विभाग के कर्मचारी आज से ही पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य शुरू कर रहे है।बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर जल्दी से जल शक्ति विभाग पेयजल कि समस्याओं का निपटारा नहीं करता है तो 7 दिन बाद जल शक्ति विभाग अर्की के कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।इस मौक़े पर पंचायत के सदस्यों सहित जल शक्ति विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

