
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) सब उपमंडल के डवारु वाले मंढोड़ देवता मंदिर के कारिंदो ने ऋषि मार्कण्डेय (बिलासपुर) में जात्रा की समाप्ति के बाद मार्कण्ड तीर्थ स्थल पर स्नान किया।कारिंदों ने पारंपरिक विधि विधान व वाद्य यंत्रों की मंगल धुनों के साथ यह देव रस्म पूरी की।इस अवसर पर देवता के साथ हारियानों ने भी आस्था की डुबकी लगाई।दोपहर बाद जब स्नान की परंपरा निभाई गई तो इसके बाद देवता अपने मूल स्थान पर वापिस लौट गए।जानकारी देते हुए मंदिर पुजारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों के घरों में हो रही जात्रा के संपन्न होने पर हर वर्ष देवता मंढोड़ डवारु मार्कण्ड (बिलासपुर) में स्नान करने के पश्चात
मंढोड़ देवता मंदिर डवारु मार्कण्ड तीर्थ स्थल पर स्नान करने के बाद भक्तों को आशीर्वाद देते हुए अपने मूल स्थान की ओर प्रस्थान हुए।इस मौके पर पुजारी बाबू राम शर्मा,सुरेश ठाकुर,मदन शर्मा,रोशन लाल शर्मा,पंकज,हरीश कुमार,देशराज सहित अन्य मौजूद रहे।

