ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज :- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत भूमती के डाडल गांव में ग्राम समिति डाडल द्वारा अपने ईष्टदेव कुरगण का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया तथा मूल स्थान मंडोढ़घाट से आये मंडोढ़देव के रथ का स्वागत किया गया और भंडारे का आयोजन भी किया गया व मनोरंजक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया l इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्या आशा परिहार, ग्राम पंचायत भूमती के प्रधान योगेश गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे l


