
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत बागा में दंगल कमेटी मांगल (बागा) द्वारा कुश्ती महा दंगल का आयोजन किया गया।दंगल का शुभारंभ समाजसेवी समत्याड़ी मांगल से हरी राम ठाकुर ने किया।इस अवसर पर विधायक अर्की संजय अवस्थी मुख्यातिथि रहे।उन्होंने कहा कि दंगल हिमाचल,पंजाब,हरियाणा व यूपी के पहलवानों का गौरव होते हैं।इसमें कुश्ती खेलने वाले युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है।करीब आठ घंटे तक पहलवानों के करतब देखकर लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।दंगल की अंतिम कुश्ती प्रीत पाल फगवाड़ा व टीटो जॉर्जियन के बीच हुई।बड़ी माली में
प्रीत पाल फगवाड़ा ने टीटो जॉर्जियन को पटकनी देकर विजेता रहे।विजेता पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से बड़ी माली के विजेता को 1 लाख एक हजार व गुर्ज व छोटी वाली के उपविजेता को 61 हजार रुपए व गुर्ज देकर पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।छोटी माली में विकास खना ने विकास जीरकपुर को पटखनी दी,इसमें जितने वाले को 61 हजार रुपए व दूसरे नम्बर वाले को 41 हजार रुपये व गुर्ज देकर सम्मानित किया।हिमाचल केसरी का खिताब विकास के नाम रहा।विकास को 25 हजार रुपए देकर सम्मानित किया।जबकि दंगल में आए हुए पहलवानों को भी कमेटी द्वारा निर्धारित राशि देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर विधायक संजय अवस्थी,बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर,पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट राजेश गुप्ता,राजेंद्र रावत,रोशन वर्मा सहित बागा,मांगल व कंधर पंचायतों से आये ग्रामीण मौजूद रहे।

