ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट की बैठक अध्यक्ष जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में दाड़लाघाट,रौड़ी व बरायली पंचायतों के किसानों ने भाग लिया तथा अपनी समस्याओं बारे जिसमें स्थानीय लोगों को 1992 में समझौते के दौरान कंपनी द्वारा माना था कि लैंड लुजर्स प्रभावित किसानों को जमीन अधिग्रहण से पहले अंबुजा कंपनी के कर्मचारी जो आज अधिकारी है,गांव गांव जाकर लोगों को प्रोत्साहित व भरोसा जताए थे कि जमीन सीमेंट कंपनी को दे दो,कंपनी रोजगार व जमीन के दाम व खराब की जाने वाली जमीन की लीज पर देने आदि का भरोसा देते थे,परंतु आज कंपनी के प्रबंधन वर्ग न तो दाम ओर रोजगार व लीज मामलों पर बातचीत पर अनजान बनी है,ना ही रोजगार पर कोई पहल कर रही है।प्रेम केशव ने बताया कि सुधार सभा द्वारा उच्चतम न्यायालय के फैसले जिसमें मुहावजे का भुगतान सविधान के आर्टिकल 300ए के प्रावधानों के तहत किसी भी किसान को उसकी सम्पत्ति से वंचित नहीं रखा जा सकता तथा सही मुहावजा देना होगा,इस बारे अम्बुजा कंपनी के मुखिया से आग्रह है कि लैंड लुजर्स के असल हकों को निरादर न किया जाए तथा वरिष्ठ नागरिकों को अपनी समस्याओं बारे लताड़ने जैसी नोवत न आए तथा ऐसी स्थिति में वरिष्ठ नागरिकों का अपमान है।इस मौके पर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर
सुधार सभा दाड़लाघाट के सदस्य मौजूद रहे।

