राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम जयन्ती पर दी बधाई 

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज :- राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भगवान परशुराम की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। 

राज्यपाल ने अपने शुभकामना सन्देश में कामना की है कि भगवान परशुराम का आशीर्वाद हम सभी को प्राप्त होता रहे तथा हमेें चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श सदियों से लोगों को प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने भगवान परशुराम जयन्ती के पावन अवसर पर सभी के बेहतर स्वास्थ्य, जीवन में ऊर्जा तथा खुशहाली की कामना की है। 

.0.

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page