संजय अवस्थी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर ब्लॉक कांग्रेस अर्की ने किया केंद्रीय नेतृत्व का आभार

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज  :-  ब्लॉक कांग्रेस अर्की  की मासिक बैठक ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में विभिन्न पंचायतों से आए कांग्रेसी जनों ने हाल ही में राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बनाए जाने, अन्य कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाने, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर संजय अवस्थी को नियुक्ति तथा अन्य नेताओं को दी गई जिम्मेदारी से जो सही निर्णय लिया है ।

उसके लिए अर्की कांग्रेस द्वारा  सोनिया गांधी,  वेणुगोपाल व केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया ।  सतीश कश्यप ने बताया कि हाईकमान के इस निर्णय से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस काफी मजबूत व एकजुट है और इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी । प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है ।

महंगाई चरम सीमा पर है तथा युवा बेरोजगार त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा रहे हैं । बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा तथा लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में अवगत करवाया जाएगा । इस अवसर पर  जिला कांग्रेस महासचिव प्यारेलाल शर्मा,  ब्लाक महासचिव कमलेश शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भाटिया, ब्लॉक एससी एसटी सेल के अध्यक्ष सीडी बंसल, धर्मपाल कश्यप, धर्मपाल शर्मा, देवकली गौतम, लीला देवी, धर्मपाल गौतम, नेहरू लाल, बाबू राम, हंसराज, सुरेंद्र पाठक, तिलक राज, भरत राम, कृष्ण सिंह कंवर, धनीराम व जियालाल सहित अन्य उपस्थित रहे । यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की  के महासचिव कमलेश शर्मा ने दी ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page