वन कर्मियों ने देवरा पंचायत के लोगों को आगजनी रोकने को लेकर किया जागरूक ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

अर्की,वन विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से इन दिनों लोगों को वनों की सुरक्षा व आग से बचाव को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे है । इसी कड़ी में आज कुनिहार फोरेस्ट रेंज के मंज्याट बीट में भी वन विभाग की टीम द्वारा कोखड़ी, मंज्याट, खालसा पाटी व देवरा गांव के लोगों को घर घर जाकर आगजनी को रोकने व वनों की रक्षा के लिए जागरूक किया गया ।

वन रक्षक जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाएं ज्यादा होती है । इसको रोकने व इसके प्रति जागरूक करने को लेकर वन विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया है । उन्होंने कहा कि अधिकतर आगजनी पीने के बाद जलती बीड़ी व सिगरेट फैंकने से लगती है । वहीं कुछ शरारती तत्व भी आग लगाने जैसी घटनाओं को अंजाम देते है ।

जितेंद्र ने कहा कि वन संपदा व जंगली जानवरों को आग से बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस मौके पर पंचायत के जन प्रतिनिधि, महिला मंडल व युवक मण्डल के सदस्य मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page