
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2021-2022 में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट के मास्टर वेदान्त शर्मा ने राज्यस्तरीय विज्ञान प्रतियोगीता में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल तथा अभिभावकों का नाम रोशन किया।विद्यार्थी विज्ञान मंथन प्रतियोगिता विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विभाग भारत सरकार के विज्ञान भारती हिमाचल प्रांत द्वारा सयुंक्त रूप से करवाया गया जो कि एक प्रतिभा खोज कार्यक्रम है।

इसका राज्यस्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह राष्ट्रिय प्रौद्यौगिकी संस्थान हमीरपुर में हुआ जिसमें सोलन जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए मास्टर वेदान्त शर्मा (8वीं कक्षा) को द्वितीय पुरस्कार के रूप में राज्यपाल राजेंदर विश्वनाथ अरलेकर के कर कमलों द्वारा 3000 रुपए नकद तथा सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ।वहीं मास्टर यक्ष गुप्ता (12वीं कक्षा) को सहभागिता सर्टिफिकेट मिला।स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने वेदान्त शर्मा तथा यक्ष गुप्ता को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

