
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट द्वारा कार्यक्षेत्र में स्वास्थ्य और सुरक्षा को महत्व देने के लिए विश्व सुरक्षा दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में असिस्टेंट मैनेजर सेफ्टी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड पंकज राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इस दौरान कार्यक्रम में वर्ष 2022 की थीम “सकारात्मक सुरक्षा और स्वास्थ्य संस्कृति का निर्माण करने के लिए मिलकर कार्य करें” को आत्मसात करने के लिए तथा छात्रों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।जिसमें पोस्टर मेकिंग,क्विज कंपटीशन,भाषण लघु नाटिका इत्यादि रहे मुख्यातिथि पंकज राणा ने छात्रों को वर्तमान समय में प्रशिक्षण लेते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए तथा भविष्य में विभिन्न उद्योगों में काम करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।छात्रों ने समस्त गतिविधियों में अत्यधिक उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा कार्यक्षेत्र सड़क और विभिन्न घरेलू कार्यों में सुरक्षा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित रहे।इस अवसर पर सुनील कुमार,मुनीष,सोनू देवी,नंद लाल,विनोद वर्मा,राजेश कुमार,राकेश कुमार,मोहित शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

