भारतीय स्टेट बैंक ने सरकार द्वारा चलाई जारी योजनाओं की हनुमान बड़ोग व दाड़लाघाट में दी लोगों को जानकारी।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत दाड़लाघाट तथा हनुमान बड़ोग में भारतीय स्टेट बैंक के सौजन्य से किसानों के लिए “किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी ” पखवाड़ा समारोह आयोजित किया गया।समारोह की अध्यक्षता दाड़ला में पंचायत प्रधान बंसी राम तथा हनुमान बड़ोग में प्रधान प्रेम चोपड़ा ने की।

भारतीय स्टेट बैंक से दाड़ला पंचायत में सहायक प्रबंधक शिवानी तथा हनुमान बड़ोग में बैंक मैनेजर गोवर्धन शर्मा ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत करवाया।और उन्हें जागरूक भी किया गया कि उन योजनाओं का लाभ किसान कैसे उठा सकते हैं।किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जैसे किसान क्रेडिट कार्ड का प्रयोग तथा उस से होने वाले लाभ,पशु चिकित्सालय के माध्यम से गोपालकों को मिलने वाले ऋण संबंधी जानकारी,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना की संपूर्ण जानकारी, किसी भी व्यक्ति की दुर्घटना हो जाने पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेंशन योजना के बारे विस्तृत जानकारी तथा रुपया एटीएम कार्ड के बारे में भी किसानों को संपूर्ण जानकारी दी गई।किसानों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।प्रबंधक गोवर्धन शर्मा ने कहा कि यह पखवाड़ा 24 अप्रैल से 1 मई तक चलेगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page