
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) दाड़लाघाट में यूरो वर्ल्ड प्री प्राइमरी किड्स स्कूल का शुभारंभ किया गया।उद्घाटन किड्स स्कूल शिमला की प्रधानाचार्य रचना धालीवाल ने फीता काटकर किया।उन्होंने किड्स विद्यालय के विशेषताओं पर चर्चा करते हुए इसे प्रबंधन का सराहनीय प्रयास बताया।उन्होंने कहा कि नजदीक जालपा मन्दिर के समीप इस विद्यालय में बच्चों को पूर्णत: वातानुकूलित वातावरण व योग्य शिक्षकों के द्वारा पठन-पाठन की व्यवस्था की गई है।साथ ही खेलकूद व मनोरंजन के माध्यम से भी बच्चों के मस्तिष्क को उन्नत करने की व्यवस्था की गई है।उन्होंने अभिभावकों को नई शिक्षा प्रणाली के बारे में भी अवगत करवाया।उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने हेतु यूरो वर्ल्ड प्री प्राइमरी किड्स स्कूल में नामांकन कराने की अपील की।इस अवसर पर सीमा,गीता,पुष्पराज,मोनिका,रितु,गौरव,विक्की,योगेश,भानु,श्रुति,अनीता सहित अन्य मौजूद रहे।

