
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत गांव बटेड (धुन्दन) के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट को लेकर मामला दर्ज करवाया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार अनिल कुमार सुपुत्र अन्नत राम निवासी गांव बटेड़ (धुन्दन) ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 17 अप्रैल को जब यह घर पहुँचा तो इसकी पत्नी अमराबती इसके साथ गाली-गलौच करने लगी तथा इसे पकडकर रोक लिया औऱ वहां पास पड़े एक डंडे से मारा व जान से मारने की धमकियां भी दी।19 अप्रैल को जब यह धुन्दन अस्पताल इलाज करवाने गया तो डाक्टर ने उक्त व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करके इसे अर्की अस्पताल रैफर कर दिया।पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 341,323,504,506 के तहत मामला दर्ज हुआ।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

