ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की,उपमण्डल की ग्राम पंचायत बातल के सामुदायिक भवन में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 शशिकांत ने की । डॉ0 शशिकांत ने लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा कि मलेरिया एक ऐसा रोग है जिसमें रोगी को सर्दी व सिरदर्द के साथ बार बार बुखार आता है । इसमें कभी बुखार कम तो कभी ज्यादा आ जाता है । उन्होंने कहा कि मलेरिया प्लाज्मोडियम नामक परजीवी के कारण होता है ।

मलेरिया मादा मच्छर के काटने से शुरू होता है जो इस परजीवी को शरीर में छोड़ता है । उन्होंने कहा कि मलेरिया के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से चेकअप करवा लें।

वहीं स्वास्थ्य शिक्षक चमन लाल व स्वास्थ्य कार्यकर्ता सपना देवी ने भी लोगों को स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी,सुनीता बंसल सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे ।

