
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में विश्व स्वास्थ्य दिवस मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रशिक्षित स्नातक विज्ञान अध्यापिका उर्मिला ठाकुर ने स्वास्थ्य के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए।उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा ही निवास करती है और स्वास्थ्य ही एक अनमोल धन है।मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने भी बच्चों को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि शरीर के स्वस्थ होने के साथ-साथ मनुष्य का सामाजिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी बहुत जरूरी है।उन्होंने बच्चों को बताया कि इस वर्ष 2022 के विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम है “हमारा प्लेनेट हमारा स्वास्थ्य” इस दौरान बच्चों ने एक सुंदर रैली निकालकर लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।इस अवसर पर आशा वर्कर सुनीता देवी सहित विद्यालय परिसर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

