
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) पुलिस थाना बागा के तहत मांगल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा में गाली गलौज व हाथापाई करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है।पुलिस को दी शिकायत में नीलकमल पत्नी धर्मपाल,निवासी गांव बागी (पिपलुघाट) ने कहा कि यह मांगल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा कि नामित प्रबंधक समिति सदस्य है।6 अप्रैल 2022 को समय करीब 2 बजे सहकारी सभा के कार्यालय मे बैठी हुई थी,उसी समय कुछ लोग ने इसे कहा कि आप प्रबंधक समिति के कमरे मे चलो,आपसे कोई बात करनी है तो यह इसे दुसरे कमरे मे ले जाकर इसके साथ गाली गलौज से हाथापाई करने लगे व इसे कमरे मे बंधक बना दिया,यह कमरे से बाहर जाने लगी तो इसका रास्ता रोक लिया तथा कहा कि हम तुझे इसी कमरे मे बंद करके रखेगे,इसे जान से मारने की धमकी तथा अश्लील शब्दो का प्रयोग किया तथा इसे बुरी तरह बेइज्जत किया।पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा 341,342,147,149,509,504,506 के तहत मामला दर्ज हुआ है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

