बाला जी फिलिंग स्टेशन स्यार दाड़लाघाट में 11 अप्रैल को होगा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) बाला जी फिलिंग स्टेशन स्यार दाड़लाघाट में जेकेएम एक्यूप्रेशर हॉस्पिटल व रिसर्च इंस्टीट्यूट के द्वारा आगामी 11 अप्रैल को स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।जिसमें कैंसर,सुगर,एचआईवी ह्रदय,किडनी,मांसपेशियों,नेत्र रोग,जोड़ो का दर्द,शुगर,ब्लड प्रेशर,सिर दर्द, सरवाईकल व एक्यूप्रेशर सहित अन्य कई रोगों का इलाज किया जाएगा।शिविर में वरिष्ठ डॉक्टर उपस्थित रहेंगे।जानकारी देते हुए आयोजक भरत गौतम ने बताया कि शिविर में जांच प्रथम पहले आओ प्रथम पहले पाओ के आधार पर होगी।इस शिविर में स्थानीय निवासी परामर्श के लिए आ सकते हैं।शिविर में आने वालों को कोरोना बचाव के नियमों का पालन करना होगा।मास्क लगाना अनिवार्य है।उन्होंने आगामी 11 अप्रैल को बाला जी फिलिंग स्टेशन स्यार दाड़लाघाट में क्षेत्रवासियों से शिविर में भाग लेने का आह्वान किया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page