
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) गर्मियों में तापमान बढने के साथ साथ क्षेत्र में आग की घटनएं भी बढने लगीं है।मंगलवार की सुबह आठ बजे के करीब बाडीधार से सटे सरहेच के जंगल में आग लग गयी।स्थानीय लोगों और वन कर्मियों ने आग पर काबू पाने की बहूत कोशिश की लेकिन सुखी चिल और बान की पतियों की वजह से आग पर देर रात तक काबू नही पाया जा सका।आग बाडीधार के जंगल तक न पहुचे इसके लिए वन कर्मियों और स्थानीय लोगों को देर रात तक भारी मशक्कत करनी पडी।सडक न होने की वजह से दमकल विभाग की गाड़ियां भी जंगल तक नही पहूच सकतीं थी। स्थानीय लोगों में कपिल ठाकुर ने बताया की लोगों की लापरवाही की वजह से जंगल में आग लगने की घटनाये होती है जिसमें बहूमूल्य वन जीवों और संपदा का नुक्सान होता है इन लापरवाह लोगों पर कडी कारवाही होनी चाहिए।डीएफओ एचके गुप्ता के अनुसार जंगल में ग्राउंड फायर हुई है जिसकी वजह से बान और चिल के पेड़ों को ज्यादा नुक्सान नही हुआ है।आग लगने की सूचना मिलते ही तीन बीटों के गार्ड मौके पर पहुच गए थे।आग की घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।पुलिस आग लगने की वजहों की जांच करेगी और अगर घटना में किसी व्यक्ति की लापरवाही पाई जायेगी।

