ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की,देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि स्वर्ण संगठन के पदाधिकारियों की रिहाई को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा अर्की मुख्यालय में शहीद कैप्टन विजयंत थापर स्मारक के समीप क्रमिक अनशन नौ दिनों से लगातार जारी है । संगठन के कार्यकर्ता सरकार से लगातार मांग कर रहे है कि दोनों संगठनों के पदाधिकारियों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए ।
नौवें दिन क्रमिक भूख हड़ताल में कुनिहार ब्लॉक के बीडीसी उपाध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर भी शामिल हुए।

नौंवे दिन के क्रमिक अनशन में उनके साथ अनिल कुमार, मदनमोहन, कामेश्वर,अमित कुमार व सोनू कुमार बैठे। मनोहरलाल ने कहा कि शिमला में पिछले दिनों जो रैली हुई थी ,उसमे दोनों संगठनों के पदाधिकारियों के ऊपर गलत धाराएं लगाकर गिरफ्तार किया गया है ।

जिसका संगठन द्वारा प्रदेश भर में लगातार विरोध किया जा रहा है और इसके विरोध में प्रदेश भर में क्रमिक अनशन किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोनों संगठनों के पदाधिकारियों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए और उन पर लगाई गई सभी धाराओं को वापस लिया जाए।

