
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) उपतहसील दाड़लाघाट के गांव मलावन में हरिजन कल्याण समिति की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।कार्यक्रम में पहुंचने पर समिति के सदस्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।संजय अवस्थी ने अपने सम्बोधन में कहा वह अपने विधानसभा के हर क्षेत्र का दौरा कर लोगों की जन समस्याओं को सुन रहे है।इसके साथ उन समस्याओं का निपटारा करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास कर रहे है।इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि से हरिजन कल्याण समिति को ₹21 हज़ार,महिला मंडल मलावन व युवक मंडल मलावन को ₹20-20 हज़ार के अलावा सराय के निर्माण के डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की।इस अवसर पर हरिजन कल्याण समिति के प्रधान चुन्नीलाल,सचिव देवीचंद,सह सचिव कांशीराम,लेखापाल,रामलाल, उपाध्यक्ष धर्मपाल एवं संगठन सचिव मनसा राम,मीरा शर्मा,जगत राम,जगदीश ठाकुर,हेमराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

